उत्तराखंड में युवा डॉक्टर्स का आंदोलन हो रहा तेज़ ।
उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में interns doctors को दिए जाने वाले स्टाइपेंड का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। राज्य के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर्स ने इसी क्रम में आज कैंडल मार्च निकाला। तीनो ही मेडिकल कॉलेजों में युवा डॉक्टर्स ने भारी संख्या में हिस्सा लिया । इसी बीच डॉक्टर्स को समाज के प्रभावशील व्यक्तियों का समर्थन भी मिलने लगा है। समाजसेवी श्री अनूप नौटियाल जी ने भी डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाये जाने का समर्थन किया।